Advertisement

कच्छीधौड़ा में पूर्व मंत्री ने किया अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के कच्चीधौड़ा में 48 पहर का श्रीश्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ 18 मई को किया गया। झारखंड के पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई ने विधिवत पूजा पाठ कर तथा नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया।

श्रीश्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन में बंगाल, ओडिशा और झारखंड से आए कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। यज्ञ और संकीर्तन का आयोजन कच्चीधौड़ा कमेटी ने किया है। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में कच्चीधौड़ा कमेटी की ओर से मनीष ठक्कर, राजू चौबे, मिलन ठक्कर, पंकज सेठिया, बबलू मिश्रा, निवेश, दयालाल ठक्कर, मनमोहन चौबे, नरेश चौबे, रामनाथ प्रसाद, धूना झा, सुरेश प्रसाद, पुचू, मिकु ठक्कर, बंटी ठक्कर, संजय अग्रवाल, गोलु अग्रवाल, रितेश पाणीग्राही, दुखिया महतो का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *