Advertisement

पूर्व मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी की जीत का दिया संकल्प मंत्र

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के पिछरी उत्तरी पंचायत में 17 नवंबर को झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह वर्तमान में विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने दौरा किया। यहां दौरे के क्रम में पूर्व मंत्री ने भाजपा प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बेरमो विधानसभा के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार पांडेय की जीत दिलाने की संकल्प मंत्र को दुहराया।

मौके पर अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, प्रदेश कार्यकारी सदस्य देवी दास, मुकेश मिश्रा, निरंजन मिश्रा, दीपक मिश्रा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को अंगवाली मंडल के सभी शक्ति केंद्रों मे प्रचार-प्रसार तेज करते हुए मुहल्ले में जाकर घर-घर संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को जीताने के लिए समर्थकों ने रहिवासियों से आशीर्वाद मांगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *