विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने डुमरी विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने पर पूर्व मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो की धर्मपत्नी बेबी देवी को बधाई दी। इस अवसर पर समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जमकर आतिशबाजी की।
सूबे के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने 8 सितंबर को डुमरी उपचुनाव में जीत चुकी झामुमो की प्रत्याशी बेबी देवी को जीत की बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा की दिवंगत जगन्नाथ महतो अपने क्षेत्र में जो विकास का कार्य किए हैं उसकी कोई सानी नहीं। पुरे डुमरी विधानसभा क्षेत्र को उन्होंने शिक्षा का हब बना दिया। अच्छी शिक्षा के लिए अब वहां के अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए चिंता नहीं होती है।
इसके साथ ही उन्होंने गांव से लेकर शहर तक में अनेक विकास के कार्य किये, उसी का परिणाम है कि उनके ना रहने के बावजूद डुमरी उपचुनाव में जनता ने सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए बेबी देवी को चुनाव में जीत दर्ज करायी है।

वहीं दूसरी ओर गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष अमित पासवान के आवासीय कार्यालय में जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने रंग अबीर के साथ मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी की गयी। गोमियां प्रखंड सचिव बंटी उरांव ने डुमरी की जनता को बधाई देते हुए साधुवाद दिया और कहा कि यह जीत डुमरी की जनता की है।
मौके झामुमो गोमियां प्रखंड संगठन मंत्री बाबू चांद बेसरा, सर्व समाज एकता मंच अध्यक्ष चंदन पासवान, पिंटू पासवान, विनोद यादव, अब्दुल सत्तार, राजू शाह, संजय कुमार सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply