Advertisement

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौसी के निधन पर गोमिया के पूर्व विधायक ने जताया शोक

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौसी स्वर्गीय शोभा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर वे 16 जून को बोकारो स्थित उनके आवास पहुंचे और शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण भी उपस्थित रहे।

उपरोक्त दोनों नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मौके पर पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि स्वर्गीय शोभा सिन्हा का निधन परिवार एवं शुभचिंतकों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का बिछड़ना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ाओं में से एक है। इस दुःख की घड़ी में वे पूरी संवेदना के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि स्वर्गीय शोभा सिन्हा का जीवन सादगी, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक था। उनका निधन समाज एवं परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सभी की संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस गहरे आघात से उबरने का संबल दें। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *