Advertisement

कथारा चार नंबर में श्रीश्री महाकाली पूजा समिति का गठन

एमएन सिंह अध्यक्ष, विजय सचिव तथा कोषाध्यक्ष बनाये गए राजीव

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। काली पूजा आयोजन को लेकर बोकारो जिला के हद में बेरमो तथा गोमियां प्रखंड के संगम स्थल कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप प्रांगण में 18 अक्टूबर को बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रोफेसर श्याम मंडल ने की।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में यहां बीते वर्ष 2023 में संपन्न काली पूजा के आयोजन के दौरान आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसे ध्वनित मत से पारित कर पुरानी समिति को भंग किया गया। बैठक में इस वर्ष माँ काली की पूजा को भव्य रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए उपस्थित गणमान्य जनों द्वारा गहन विमर्श किया गया। साथ हीं इसके लिए नयी समिति का गठन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह तथा बी. एन. तिवारी उपस्थित थे।

बताया जाता है कि उक्त बैठक में सर्वसम्मति से श्रीश्री काली पूजा कमिटी का संरक्षक विजय चौहान, देवेंद्र यादव, तापेश्वर चौहान, अध्यक्ष एमएन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत कुमार, सत्येंद्र कुमार, उपाध्यक्ष देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, सुजीत कुमार मिश्रा, राजेश पांडेय, राजू वर्मा, दुलारी देवी, विजय यादव, कपिल यादव, सचिव विजय कुमार सिंह, सहायक सचिव पवन कुमार सिंह, शशि कुमार, लक्की सिंह, रविकांत मेहता, रवि चौहान, संगठन सचिव आयुष कुमार, यश कुमार, अविनाश कुमार, श्रीकांत मेहता, आदि।

विक्की चौहान, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय, उप कोषाध्यक्ष अमिताभ कुमार शाही, महासचिव मुकेश गिरि, अश्वनी कुमार, विजय नायक, संतोष गौड़, रंजीत सिंह, चाणक्य कुमार, आदित्य सिंह, बिंदुचंद्र हेमब्र, अमनदीप सिंह, विनेश्वरी चौहान का चुनाव किया गया। इसके अलावे दर्जनों रहिवासियों को कार्यकरणी समिति का सदस्य बनाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *