एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के कचहरी रोड स्थित दुर्गा पुजा महानगर कार्यालय बिहार क्लब में भगवा सेना की एक बैठक 8 अक्टूबर को आयोजित किया गया। बैठक में भगवा सेना रांची ज़िला एवं महानगर कमिटी का गठन किया गया।
जानकारी के अनुसार भगवा सेना के संस्थापक मुकेश वर्मा एवं सेना प्रमुख अमित सोनी के संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न बैठक में मुख्य अतिथि महानगर दुर्गा पुजा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अजीत सहाय तथा विशिष्ट अतिथि संस्था के संरक्षक संतोष कुमार सोनी, नीरज कुमार,गौतम रीत राज, मंटू सिंह, मंजीत सिंह उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभी ने सर्वसम्मति से भगवा सेना का विस्तार करते हुए ज़िला कमिटी एवं महानगर कमिटी का गठन किया जिसमें रांची ज़िलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं महानगर अध्यक्ष अंकित वर्मा को निर्विरोध चुना गया। जिसका सबने फूल माला तथा बुके देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवा सेना शहर की प्रतिष्ठित संस्था है, जो समय समय पर ब्लड डोनेशन कैंप, सड़क किनारे रह रहे ज़रूरत मंद को कंबल तथा कपड़ों का वितरण जैसे सामाजिक कार्यों को करते हुए एक अलग पहचान बनाई है।
कहा गया कि भगवा सेना द्वारा जो जिमेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊँगा एवं संस्था के हित के लिए सदैव तत्पर रहूँगा। संस्था के संस्थापक मुकेश वर्मा एवं सेना प्रमुख अमित सोनी ने कहा की भगवा सेना इस दुर्गा पुजा में मुख्य पूजा पंडाल में अपना सेवा कार्य हेतू स्टॉल लगाएगी, जिसमें पुजा पंडाल घुम रहे श्रद्धालुओं को पानी, दवा, खोया-पाया जैसे कार्यों को करेगी।
साथ ही आगामी दुर्गा पुजा में वृद्धाश्रम में रह रहे बड़े बुजुर्गों को नये कपड़े पहनाकर राँची के सभी पुजा पंडालों में मेला घुमाते हुए सभी का आशीर्वाद ग्रहण किया जाएगा। कहा गया कि आगामी दीपावली में कोई एक बाल आश्रम में सभी बच्चों को नया कपड़ा तथा मिठाई दिया जाएगा। उन्ही बच्चों के साथ दीपावली मनाई जाएगी।
इस अवसर पर संस्था के मंजीत सिंह ,रवि कुमार पिंकु, उदय बर्मन, आदित्य चौहान, रवि सोनी उर्फ अमन, रंजित सिंह, भूपेन्द्र सिंह, करण पाठक, पवन कुमार पिल्लई, सुंदरम् सिंह इत्यादि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply