Advertisement

ग्राम सभा की बैठक में वनाधिकार समिति का गठन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत सचिवालय परिसर में 12 अक्टूबर को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचायत की मुखिया सुमंती देवी ने की। बैठक में वनाधिकार समिति का गठन का निर्णय लिया गया।

उक्त जानकारी देते हुए पंचायत की मुखिया सुमंती देवी ने बताया कि बेरमो के अंचल अधिकारी द्वारा प्रेषित पत्रांक-638 के आलोक में उक्त ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जारंगडीह उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत का संयुक्त रूप से वनाधिकार समिति का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि वन अधिकार समिति का मुख्य कार्य वन क्षेत्र के अतिक्रमण को कारगर तरीके से रोकना, वन क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनका पोषण करना तथा वन जीवों की रक्षा करना है।

मुखिया ने बताया कि इस अवसर पर गठित वनाधिकार समिति का अध्यक्ष जयपाल मुंडा के अलावा शैलेंद्र मुखी को सचिव बनाया गया। इसके अलावा कल्लू बोदरा, उषा कुमारी, गीता देवी, रानी होनहागा, सोनी देवी, प्रशांत गौरव, रावत होनहागा, अभिषेक कुमार, शुभम कुमार, माधुरी देवी, राजेंद्र कुमार सागर, विजेंद्र रावत तथा सलीम अंसारी को वन अधिकार समिति सदस्य के रूप में चयनित किया गया।

ग्राम सभा की बैठक में उपरोक्त के अलावा जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के उप मुखिया पूजा देवी, पंचायत सचिव गजेंद्र वर्मा, प्रशांत कुमार मंडल, ललित रजक, मोहम्मद अनवर अंसारी, संजू कुमारी, नूरजहां बीवी, राजकुमारी देवी, पिंकी देवी, शांति देवी, मंजू कुमारी, छाया कुमारी, राखी कुमारी, मीरा देवी, दुल्ली देवी, रेणु देवी, रुपवा देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *