प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 16 अक्तूबर को पेटरवार प्रखंड के हद में राजस्व गांव अंगवाली एवं नावाडीह में वनाधिकार समिति का गठन किया गया। पेटरवार प्रखंड के राजस्व कर्मचारी रवि कुमार के पर्यवेक्षण में वनाधिकार समितियां गठित की गई।
इस अवसर पर सर्वप्रथम अंगवाली पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में हुए चयन प्रक्रिया में अध्यक्ष सुखदेव मांझी, सचिव मोहन मांझी सहित सविता देवी, सुमन देवी, इतवारी देवी, फुलमुनी देवी, गणेश सोरेन, दुलीचंद मांझी, बिनोद यादव, पीतांबर कपरदार, संतोष कपरदार सदस्य चुने गए।
वहीं राजस्व गांव नावाडीह के लिए मुखिया अनिता सोरेन की अध्यक्षता में हुए चुनाव में अध्यक्ष लालदेव सोरेन, सचिव जीतलाल सोरेन सहित तालिका देवी, अनपूर्णा देवी, गीता देवी, बहामुनी देवी, सोमर करमाली, मानीकचंद मंडल, राजू घटवार, विरकुंवर मांझी, साकेत मरांडी, मोतीलाल मांझी आदि सदस्य चुने गये।
मौके पर पंचायत सचिव राजेश गुप्ता, दामोदर स्वरूप, उप मुखिया रियाज अहमद, पूर्व मुखिया अशोक प्रग्नेत सहित दोनों जगह पंचायत के तमाम वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply