Advertisement

ग्रामसभा द्वारा वन अधिकार समिति बोकना का गठन

सिदिऊ बानरा अध्यक्ष एवं सन्तोष चाम्पिया बने सचिव

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में वन अधिकार समिति बोकना का गठन 21 अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभा में की गई। ग्राम सभा की अध्यक्षता बोकना गांव के मुंडा विक्रम चॉपिया द्वारा की गई।

आयोजित ग्राम सभा में ग्राम वन पट्टा को लेकर चर्चा की गई। वन पट्टा में ग्रामीणों को मिलने वाले झारखंड सरकार प्रदत्त अधिकार पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को जो अधिकार झारखंड सरकार द्वारा वन पट्टा के माध्यम से मिलना चाहिए था उसे अविलंब निर्गत किए जाने की गुहार ग्रामीणों ने लगाई।

इस अवसर पर मुंडा विक्रम चॉपिया ने कहा कि जो वन पट्टा से संबंधित कमेटी का गठन किया गया है वह आम तौर से गांव के उत्थान एवं वनों की रक्षा के लिए कार्य करेंगी। इसमें मुख्य रूप से कई ग्रामीण सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें अध्यक्ष सिदिऊ बानरा, सचिव सन्तोष चाम्पिया, कोषाध्यक्ष दोंगोय चाम्पिया के अतिरिक्त अन्य 14 सक्रिय गणमान्य जनों ने सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण रहिवासी पातोर चाम्पिया, चुड़ी चाम्पिया, गंगाराम चातोम्बा, विक्रम चाम्पिया(मुगड़ू), सरस्वती चाम्पिया, मीना हिन्दू(चाम्पिया), मुगड़ू पुरती, कृष्णा पुरती, मंगल पुरती, मागेया चाम्पिया, दोंगोय पुरती, सरजोम चातोम्बा, सुनिया चातोम्बा, सवित्री सुरेन और मन्दुई पुरती को खासतौर से शामिल किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *