Advertisement

काली पूजा को लेकर अंगवाली में संपन्न बैठक में नई कमेटी का गठन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद मी पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव में 14 अक्टूबर को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकाली माता की पूजा धूमधाम से किए जाने को लेकर मंदिर परिसर में बैठक की गई। अध्यक्षता समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार ने की। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।

बैठक में आगामी 31 अक्तूबर को होने जा रही काली पूजा के लिए गठित नई कमिटी में अध्यक्ष अजय कपरदार, उपाध्यक्ष विकास कपरदार एवं युवराज कपरदार, सचिव के पद पर विक्की यादव, उपसचिव राहुल ठाकुर एवं बसंत रजवार, कोषाध्यक्ष कन्हैया पाल, उप कोषाध्यक्ष साकेत रजवार, गुड्डू रजवार, संरक्षक पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, राम कपरदार, शिवचरण कपरदार, तारकेश्वर कपरदार, महेंद्र कपरदार, गणेश कपरदार, भोला राज, साकेत आदि का चयन किया गया।

इस अवसर पर सक्रिय सदस्य अजय ठाकुर, गणेश रजवार, शिवकुमार चटर्जी, रोकी कमार, अनिल रजवार, सोनू रजवार, दुलाल रजवार, साकेत रजवार, कुलदीप, निमाय कपरदार, दीपक सोनी, लालू रजवार आदि चुने गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *