Advertisement

सिल्लीसाड़म में किशोरियों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सिल्लीसाड़म स्थित खेल मैदान में सहयोगिनी संस्था की ओर से गर्ल्स नॉट ब्राइड तथा आशा संस्था के सहयोग से किशोरी फुटबॉल टीमों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार इस फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के दौरान कोयल किशोरी क्लब पिपराडीह ने मां शारदे किशोरी क्लब सोनपुरा को तीन गोल से पराजित कर जीत दर्ज की। इस अवसर पर सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि किशोरी नेतृत्व क्षमता विकास के लिए कस्टमर प्रखंड क्षेत्र में खेल के माध्यम से लड़कियों को आगे बढ़ाये जाने का प्रयास संस्था द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किशोरियों के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट के माध्यम से किशोरियों का नेतृत्व विकास कर बाल विवाह पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान संस्था की कोषाध्यक्ष सूरजमानी देवी ने कहा कि खेल को अब कैरियर के रूप में देखने एवं नजरिया बदलने की जरूरत है। इससे बालिकाओं में खेल भावना का विकास होगा।

सहयोगिनी की समन्वयक कुमारी किरण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों के बीच काफी प्रतिभा है। इसे सही रूप में निखारने की जरूरत है, जिससे उनके नेतृत्व क्षमता में विकास होगा। उन्होंने कहा कि समाज और परिवार में बेटियों को भी आगे बढ़ने के लिए हर क्षेत्र में समान अवसर मिलना चाहिए।

टूर्नामेंट के समापन के बाद खिलाड़ियों को ट्रॉफी व अन्य उपहार देकर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर, अनामिका कुमारी, अंजलि कुमारी, अंबावती कुमारी, मीना कुमारी, सुमित्रा कुमारी, ममता कुमारी, सुशांति, अमित कुमार, जयमुनि कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *