Advertisement

कार्मल स्कूल द्वारा जरूरतमंद गरीबों के बीच बांटी गई खाद्य सामग्री

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल द्वारा 21 अक्टूबर को खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां विद्यालय प्रबंधन द्वारा आसपास के क्षेत्र के गरीबों के बीच जाकर खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार कार्मेल विद्यालय के प्रबंधक सिस्टर एम इन्नेट एसी, प्रधानाचार्या सिस्टर एम मलर एसी की उपस्थिति में खाद्य वितरण कार्यक्रम की शुरूआत की गई। विद्यालय की ओर से नावाडीह प्रखंड के हद में पेंक थाना क्षेत्र ऊपरघाट के ग्रामीण क्षेत्र कंजकिरो (मोदी टोला), अंधुआ एवं पिपराडीह आदि गांवों का भ्रमण कर गरीबों की सूची बनाई गई।

कार्यक्रम के तहत सभी जरूरतमंद गरीबों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के छात्र-छात्रा एवं सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने सराहनीय भूमिका निभाई।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *