Advertisement

आगामी एक नवंबर को इस्कॉन मंदिर सभागार में भाजजापा का प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। भारतीय जन जागरूकता पार्टी (भाजजापा) का प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन इस्कॉन मंदिर सभागार नई दिल्ली में आगामी एक नवंबर को आयोजित की जायेगी।इसे लेकर पार्टी पूरी तैयारी में जुट चुकी हैं।

बताया जा रहा हैं कि उक्त सम्मेलन के जरिए बीजेजेपी नई दिल्ली से अपनी संगठन की मजबूती और एकता का परिचय संपूर्ण भारतवासियों को देने का काम करेगी। जिसमें पार्टी अपने उद्देश्यों को भी पूरे देश से आये पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बताने का काम करेंगी। साथ ही सभी को पार्टी को लेकर अपने – अपने क्षेत्र में विस्तार और मजबूती पर दिशा निर्देश देगी।

ज्ञात हो कि, इन दिनों भारतीय जन जागरूकता पार्टी से पूरे भारतवर्ष के आम जन मानस जुड़ रहे हैं। प्रथम सम्मेलन में भी कई गणमान्य पार्टी में शामिल होंगे।

सम्मेलन को लेकर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पंकज कमल, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव नरोत्तम कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्षा शीला सेंटियागो, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सत्यजीत कुंदन, प्रो. राजेश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज सिन्हा, कला मोर्चा हंसराज लोहरा, किरण चन्द्रा सहित अन्य जोर – शोर से तैयारी में जुटे हैं। जिसके भव्य आयोजन की घोषणा बहुत जल्द प्रेस वार्ता कर की जाएगी। उक्त जानकारी भाजजापा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सचिव राजेश कुमार द्वारा दी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *