Advertisement

आर्यन सिंह के विरूद्ध दर्ज की गई एनडीपीएस व् बीएनएस के तहत प्राथमिकी-बिलुंग

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला मुख्यालय से सटे चास स्थित के. एस. कॉलोनी के प्लॉट क्रमांक 7905 के न्यू सन फार्मा के स्वत्वाधिकारी आर्यन सिंह के विरूद्ध चास थाना में कोडईन युक्त औषधि न्यू फेनसेदाइल कफ सिरप 32000 बॉटल्स के अवैद्य व्यापार एवं 4000 कोडईन युक्त औषधि का बोकारो के विभिन्न प्रतिष्ठानों को फर्जी विक्रय बिल निर्गत कर उक्त औषधि को नशे के लिए अन्य़त्र बेचा गया हैं।

जिसके आरोप में स्वत्वाधिकारी आर्यन सिंह के विरूद्ध एनडीपीएस अधिनियम एवं ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत् प्राथमिकीे दर्ज की गई है। उपरोक्त जानकारी औषधि निरीक्षक पुतली बिलुंग ने 25 नवंबर को दी। उन्होंने बताया कि बीते 21 नवंबर को आर्यन सिंह के आवास (द्वारा:- संजय कुमार सिंह, जोशी कॉलोनी, लकड़ा खंदा, बोकारो पर संयुक्त दल द्वारा छापेमारी की गई थी।

बताया कि छापेमारी के दौरान घर से 5 बोतल कोडईन युक्त औषधि कफ सिरप एवं 33 विंग्स कंपनी की ढ़क्कन पाई गई, जो एक विंग्स एक कोडईन युक्त औषधि की निर्माता कंपनी हैं। बताया कि 4 बोतल में लेबल सही तरह अंकित नहीं था, जिसके कारण सभी को जप्त कर बोकारो स्टील सिटी थाना में एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी सहित आधा दर्जन पुलिस बल के महिला, पुरुष जवान उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *