Advertisement

शहादत दिवस पर शाहिद पुलिसकर्मी के परिवार को दी गई आर्थिक सहायता

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में सराय थाना परिसर में 16 अक्टूबर को जिला पुलिस बल द्वारा अमर जवान अमिता बच्चन की प्रथम शहादत दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता किसलय किशोर के अलावे अन्य स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

विदित हो कि, गत वर्ष 16 अक्टूबर को ही सराय थाना पर कार्यरत जवान अमिता बच्चन बैंक लुटेरे की गोली के शिकार हो गए थे। उनके प्रथम शहादत दिवस पर थाने में शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद परिवार के माता-पिता और शाहिद की पत्नी भी उपस्थित रही। शहादत दिवस पर स्थानीय समाजसेवियों के अलावे पुलिस अधीक्षक वैशाली हरकिशोर राय के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही सराय थाना पुलिस-पब्लिक के सहयोग से शहीद जवान के पिताजी एवं पत्नी को एक-एक लाख रुपए का चेक आरक्षी अधीक्षक के द्वारा प्रदान किया गया।

इस परोपकारी कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं की सराहना की गई तथा सभी को पुरस्कृत भी किया गया। आरक्षी अधीक्षक द्वारा शीघ्र ही यहां शहीद जवान अमिता बच्चन के प्रतिमा का निर्माण कराने हेतु आश्वासन दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *