प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड घंघरी के समीप 4 मई को तेज रफ्तार कार ने सवारी वाहन को पिछे से जोरदार टक्कर मार दी।घटना में सवारी वाहन अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया, वहीं कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में चला गया।
बताया जाता है कि उक्त घटना के दौरान एक स्कूली बच्ची घर जा रहीं थी, इसी दौरान घर के दरवाजे से चंद कदम दूर अनियंत्रित कार उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे बच्ची समेत दो अन्य की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक सवार व् राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गये।
बताया जाता है कि उक्त घटना के बाद आस पास के रहिवासियों की भीड़ जमा हो गई। वही घायलो को आस पास के रहिवासियों ने डुमरी स्थित मीना जेनरल अस्पताल, रेफरल अस्पताल डुमरी व राजा नर्सिंग होम भेज दिया, जहां छह घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। मृतक बच्ची बगोदर थाना क्षेत्र कर बेको रहिवासी आठ वर्षिया मेहक प्रवीण बतायी जा रही है। जबकि दुसरा 60 वर्षीय प्यारी साव हजारीबाग के चौथा रहिवासी बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चौथा से सवारी वाहन में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने बोकारो के दुग्दा जा रहा था कि इस दौरान घंघरी के समीप उसी दिशा में जा रहे कार ने सवारी को पिछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। सुचना मिलने पर बगोदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही बगोदर सीओ भी घटनास्थल पर पहुचें। प्राप्त जानकारी के अनुसार बगोदर पुलिस ने 4 मई की संध्या चार बजे दोनों मृतको के शवो को जब्त आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
![]()













Leave a Reply