Advertisement

स्किल ट्रेनिंग सेंटर जैनामोड़ में फैशन डिज़ाइनिंग ट्रेड असेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न

ए. जायसवाल/पेटरवार (बोकारो)। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अंतर्गत संचालित रियल स्कॉलर सोसाइटी द्वारा बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ में संचालित स्किल ट्रेनिंग सेंटर में फैशन डिज़ाइनिंग ट्रेड के लाभार्थियों का असेसमेंट 22 जुलाई को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

असेसमेंट के दौरान लाभार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। प्रशिक्षण अवधि में प्राप्त ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य लाभार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए अधिक सक्षम बनाना है।
रियल स्कॉलर सोसाइटी ने सभी लाभार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। संस्था ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण से अर्जित कौशल और आत्मविश्वास के बल पर सभी लाभार्थी अपने जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

आयोजित असेसमेंट कार्यक्रम में संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर धीरज कुमार ठाकुर, केंद्र की शिक्षिका तारा देवी, सुपरवाइजर अप्पू प्रजापति, कंप्यूटर ऑपरेटर गीतांजलि कुमारी, विभूति शर्मा आदि सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *