Advertisement

अंचल कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

नये अंचल अधिकारी ने संभाला पदभार, निवर्तमान सीओ हुए विदा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार अंचल कार्यालय में बीते 16 सितंबर को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नये अंचल अधिकारी के पदभार ग्रहण करने पर जहां उन्हें सम्मानित किया गया वहीं निवर्तमान सीओ को अंचल कार्यालय के कर्मियों को भावपूर्ण विदाई दी।

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्थानांतरण एवं पदस्थापना सूची में जिले के पेटरवार प्रखंड के अंचल अधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के स्थानांतरण उपरांत बीते 16 सितंबर को देर शाम प्रखंड सभा कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में अंचल कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।साथ ही यहां योगदान दिये नए अंचल अधिकारी अशोक राम का स्वागत किया।

इस अवसर पर अंचल कर्मियों के साथ बीडीओ शैलेन्द्र कुमार चौरसिया ने निवर्तमान सीओ को विदाई दी तथा बुके देकर नए सीओ का स्वागत किया। मालूम हो कि, यहां पदस्थापित सीओ अशोक राम यहां से पूर्व गिरिडीह जिला के हद में बिरनी प्रखंड में कार्यरत थे। पेटरवार के निवर्तमान सीओ श्रीवास्तव को पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में मानगो प्रखंड में स्थानांतरित किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *