Advertisement

महाविद्यालय के प्रधान लिपिक की विदाई समारोह आयोजित

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट महाविद्यालय के प्रधान लिपिक काजल कुमार मुखर्जी की सेवानिवृति पर 16 अक्टूबर को महाविद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव व् राज्य के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य सुदामा तिवारी द्वारा शॉल ओढ़ाकर तथा माला पहनाकर प्रधान लिपिक मुखर्जी को सेवानिवृत्ति का लाभ देकर विदाई दी गई।

उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुदामा तिवारी, प्रो. श्रीकांत प्रसाद, प्रो. संजीव कुमार महाराज, प्रो. धनंजय रविदास, प्रो. रावण मांझी, प्रो. प्रेम सागर प्रसाद, प्रो. कालीचरण महतो, सहायक प्रमोद कुमार ठाकुर, विनय कुमार यादव, मुन्ना लाल सोनी, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।

मालूम हो कि सेवानिवृत प्रधान लिपिक मुखर्जी महाविद्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत थे। महाविद्यालय परिवार द्वारा समारोह आयोजित कर उन्हें सेवानिवृत्ति का लाभ देकर विदाई दी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *