प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र बांधधार में 11 दिसंबर को सीएचसी पेटरवार प्रखंड के निर्देशानुसार एचडब्लूसी (स्वास्थ्य उपकेंद्र) अंगवाली द्वारा मासिक परिवार कल्याण दिवस सादगी से मनाया गया।
आयोजन करा रही एएनएम कुमारी बबीता ने बताया कि आंगनबाड़ी के पोषक क्षेत्र की दस प्रतिभागी महिलाओं से परिवार कल्याण से संबंधित लिखित परीक्षा ली गई, जिसमे कम संतन सुखी इंसान विषय इंगित किया गया था। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में शामिल दस प्रतिभागियों में छह उत्तीर्ण घोषित की गयी, जिन्हे भोजन थाली सेट देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर एएनएम बबीता के साथ आंगनबाड़ी सेविका उर्वशी मिश्रा, सहिया सुमित्रा देवी ने सहयोग किया।
![]()













Leave a Reply