Advertisement

करगली बाजार नवा खाली पाड़ा में लगा नेत्र जांच शिविर

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह व जितेंद्र सिंह द्वारा जिला अंधापन नियंत्रण समिति बोकारो एवं हाजी एआर मेमोरियल आंख अस्पताल कथारा के तत्वाधान में 10 दिसंबर को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार स्थित नवा खाली पाड़ा बंगाली दुर्गा परिसर में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर शिविर का उद्घाटन भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ ऊषा सिंह, डॉ आरोफिल शेख, भाजपा फुसरो नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। यहां डॉ आरोफिल शेख ने सैंकडो नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की। जिसमें 36 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया।

इन्हें ऑपरेशन के लिए हाजी एआर मेमोरियल आंख अस्पताल कथारा भेजा गया। जांच में अस्फाक आलम, महेंद्र कुमार, दिगंबर सिंह आदि ने सहयोग किया।मौके पर भजयुमो फुसरो नगर अध्यक्ष सुमित सिंह, प्रताश सिंह उर्फ सन्नी सिंह, जितेंद्र सिंह, सूरज सिंह, आशुतोष सिंह, सजल गांगुली, महिला मोर्चा की नगर मंत्री सिंधु देवी, भरत वर्मा, शुशांत राईका, विवेश सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *