Advertisement

फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन की कार्यकारिणी गठित

बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार पर चर्चा

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन कार्यकारिणी की बैठक 23 दिसंबर को झारखंड की राजधानी रांची के प्रेस क्लब में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला ने की।

आयोजित बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और संगठन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी। साथ हीं पदाधिकारी को मनोनयन-पत्र का वितरण किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष निराला ने बताया कि संगठन में उपाध्यक्ष के पद पर रेणुका तिवारी और उमाशंकर सिंह को शामिल किया गया है। महासचिव के पद पर सत्येंद्र प्रसाद सिंह और कोषाध्यक्ष के रूप में विनोद कुमार बेगवानी मनोनीत किए गए हैं तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पीयूष अग्रवाल, ऋषभ सिन्हा, मनोज कुमार गोयल, प्रशांत कुमार प्रधान, हरीश नागपाल, श्वेता सांवरिया, शाहिद आलम और संगीता अग्रवाल को सम्मिलित किया गया है।

निराला ने बताया कि इस अवसर पर संगठन ने अपने लॉ एंड ऑर्डर सब-कमिटी की जिम्मेवारी सत्येंद्र प्रसाद सिंह को सौंपी है और उन्हें इस कमिटी का चेयरमैन और हरीश नागपाल को को-चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं प्रशांत कुमार प्रधान को प्रेस एंड मीडिया सब-कमिटी का चेयरमैन बनाया गया है।

जबकि मृदुला और सुषमा सदस्य के रूप में सम्मिलित की गयी। बताया गया कि आज की बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है तथा संगठन विस्तार पर उपस्थित पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *