Advertisement

उत्पाद विभाग द्वारा 1200 किलो जावा महुआ सहित 60 लीटर शराब जब्त

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है। इस छापामारी अभियान से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

इसी क्रम में सहायक उत्पाद आयुक्त के मार्ग दर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव एवं दुर्गा पूजा को लेकर जिला उत्पाद टीम ने शहर के विभिन्न होटलों में बीते 10 अक्टूबर की रात छापामारी किया। वहीं 11 अक्टूबर की सुबह पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी स्थित दामोदर नदी किनारे अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में फरार अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया।

बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से 1200 किलो जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया है।छापामारी दल में उत्पाद निरीक्षक विजय पाल,अवर निरीक्षक सदर सह तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो सह चंद्रपुरा महेश दास आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *