Advertisement

उत्पाद विभाग ने पेटरवार में अवैध देशी शराब निर्माण स्थल पर की छापेमारी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर 16 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार से 30 क्विंटल जावा महुआ सहित 1.5 सौ लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार सहायक उत्पाद आयुक्त के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने पेटरवार थाना क्षेत्र के चांदो ग्राम में संचालित अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की गयी। मौके से उत्पाद टीम द्वारा 3,000 केजी जावा महुआ शराब एवं 150 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया गया। वहीं, अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले वस्तुओं को नष्ट कर दिया गया।

बताया जाता है कि छापेमारी के क्रम में फरार अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक सदर (उत्पाद) सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट महेश दास उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि, विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सहायक उत्पाद आयुक्त को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *