Advertisement

सदाबहार धर्मेंद्र हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे-हीरो राजन

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के लिए मुंगेर में बाफटा द्वारा श्रद्धांजलि सभा

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। भारतीय सिनेमा के ही मैन धर्मेंद्र ने बीते 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। 89 वर्षीय धर्मेंद्र की काफी समय से तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्‍चार्ज किया गया था। इसके बाद से घर पर ही उनका इलाज जारी था।

धर्मेंद्र का अंतिम संस्‍कार मुंबई के विले पार्ले स्‍थित पवन हंस श्‍मशान भूमि में किया गया। इस दौरान देओल परिवार और कई सितारे नजर आए। पत्नी हेमा मालिनी, पुत्री ईशा देओल, पुत्र सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर महानायक अमिताभ बच्‍चन की आंखें भी इस दौरान नम रहीं।

बिहार फ़िल्म ऐंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (रजि) ने सुपरस्टार धर्मेंद्र की मृत्यु पर 25 नवंबर को बिहार के मुंगेर में शोक प्रकट किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बफटा के सभी कलाकार धर्मेंद्र के बड़े प्रशंसक हैं और वे उनके परिवार के साथ दुःख की घड़ी में खड़े हैं।

बफटा के संस्थापक अध्यक्ष हीरो राजन कुमार और संस्था के कलाकारों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को एक युग का अंत बताया, जिन्होंने कितने युवकों को हीरो बनने के लिए प्रेरित किया। बफटा के कलाकार अध्यक्ष हीरो राजन कुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए कई सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। बिहार फ़िल्म ऐंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (रजि) के संस्थापक हीरो राजन कुमार ने कहा कि हम सब मिलकर उस महान व्यक्तित्व और अद्भुत कलाकार के चले जाने का शोक मना रहे हैं।

हमारी ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित है। कहा कि सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र अपने पीछे सैकड़ों फ़िल्में, यादगार किरदार और अनोखे संवाद छोड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि कलाकार बहुत संवेदनशील होता है और हम सब अब तक अपने चहेते ऐक्टर के गुजर जाने के सदमे से उबर नहीं पाए हैं। वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। बफटा के कोषाध्यक्ष मधुसूदन आत्मीय सहित इस श्रद्धांजलि सभा में कई कलाकार मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *