प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली में संचालित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की बैठक 17 दिसंबर को स्थानीय विवाह मंडप में ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
उक्त बैठक में यह आम निर्णय लिया गया कि वर्तमान में जितने भी महिला, पुरुष सदस्य जुड़े हुए हैं, वे सौहार्दपूर्ण तरीके से रहें और ट्रस्ट की मजबूती को लेकर अपना योगदान देते रहें। बैठक में छोटे छोटे असहाय बच्चो की पढ़ाई, लिखाई ट्रस्ट के माध्यम से किया जाने के साथ ही आगामी नववर्ष पर सामूहिक रूप से वनभोज मनाए जाने पर भी चर्चा की गयी। मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास, सावित्री देवी, सीता देवी, संतोष रजवार, काली रजवार सहित दर्जनों महिला सदस्या उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply