प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के फुसरो से पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव तक ले जाया गया ग्यारह हजार विद्युत तार व बिजली की वर्तमान लचर व्यवस्था से अंगवाली के ग्रामीण उपभोक्ता बदहाल हैं। रहिवासी इतना परेशान हैं कि सालों भर बिगड़े बिजली की मरम्मती स्वयं के खर्च पर कराकर परेशानी झेलने को विवश हैं।
उदाहरण स्वरूप बीते दो सप्ताह पूर्व एक मुहल्ले का जला ट्रांसफार्मर बदलवाने में उपभोक्ताओं को राशि उगाही करनी पड़ी। खास यह कि बीते पांच दिनों में तीन बार बिजली की गड़बड़ी को ठीक करना पड़ा। बीते 4 जुलाई को बनाने में दिन भर लग गया। बीते 7 जुलाई को फिर छपरडीह के राजाटांड़, खेलाजरही में ग्यारह हजार तार टूट गया, इसके बाद इंसुलेटर बदलना पड़ा। वहीं 10 जुलाई को हल्की वर्षा में फिर लाइन पांच घंटा गायब रहा। बड़ी मुश्किल से फॉल्ट खोजकर पुनः लाइन बहाल करना पड़ा।
जानकर बताते हैं कि भले ही ग्रामीण रहिवासी विभागीय कर्मी को सहयोग राशि देते है, पर गांव के मुखिया सहित दर्जनों युवकों को इसके लिए तत्पर रहना पड़ता है।विभागीय मिस्त्री को भी मेहनताना बतौर राशि देनी पड़ती है। आज तक मरम्मती की दिशा में विभाग सदा उदासीन रहा है, जबकि इस गांव से अच्छा खासा बिजली बिल की उगाही होती है। अब यहां के ग्रामीण फुसरो से अंगवाली तक ग्यारह हजार तार को बदलने की मांग को लेकर गोलबंद होने की तैयारी में है।
![]()













Leave a Reply