Advertisement

बोकारो थर्मल प्लांट के पैनल व् इलेक्ट्रिक बोर्ड में आग लगने से विद्युत उत्पादन ठप्प

विद्युत उत्पादन 17 अक्टूबर तक सुचारू होने की उम्मीद-परियोजना प्रधान

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बोकारो थर्मल स्थित पांच सौ मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली ए प्लांट के टरबाइन फ्लोर के नीचे हाई टेंशन (एचटी) पैनल में 16 अक्टूबर को अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण इलेक्ट्रिकल ब्रेकर के वन बीबी बोर्ड के विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग लगने से पैनल एवं इलेक्ट्रिक बोर्ड पूरी तरह जल गई, जिस कारण प्लांट का इलेक्ट्रिकल सिस्टम काम करना बंद कर दिया और ए प्लांट से विद्युत का उत्पादन ठप हो गया।

इस सम्बंध में बोकारो थर्मल प्लांट के वरीय प्रबंधक सह परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद ने कहा कि पैनल एवं इलेक्ट्रिक बोर्ड का मरम्मती कार्य किया जा रहा है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि 17 अक्टूबर तक प्लांट से विद्युत का उत्पादन सुचारू होने की उम्मीद है। साथ हीं कहा कि प्लांट बंद होने से पहरव 350 मेगावाट विद्युत का उत्पादन उक्त प्लांट से हो रहा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *