Advertisement

शिकारपुर के युवक की गंडक में डूबने से मौत, मातम में बदला दशहरा

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के शिकारपुर गांव के एक युवक की बीते 12 अक्टूबर को गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से पूरा गांव गमगीन हो गया और दशहरा का उल्लास शोक में तब्दील हो गया। मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गयी। घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया।

सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने पत्रकारों को बताया कि मृतक लगभग 18 वर्षीय धर्मेद्र कुमार शिकारपुर वार्ड क्रमांक 14 के कन्हाई राय का पुत्र था। थानाध्यक्ष के अनुसार 13 अक्टूबर को उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना के संबंध में ग्रामीणो ने बताया कि बीते 13 अक्टूबर की शाम धर्मेन्द्र गंडक नदी में स्नान करने गया था। इसी क्रम में पैर फिसलने से वह असंतुलित होकर गहरे पानी में डूब गया।

रहजवासियों के अनुसार कन्हाई राय के तीन पुत्रो में वह सबसे छोटा था। सोनपुर के शिकारपुर में गंडक नदी में युवक के डूबने की खबर सुनकर स्थानीय आरजेडी विधायक डॉ रामानुज प्रसाद पहुंचे और रहिवासियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *