प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत के मुखिया लिपी मुंडा द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्था सुदृढ करने हेतु निरंतर प्रयास जारी है।
ज्ञात हो कि, आए दिन जलापूर्ति की समस्या से झूझते ग्रामीणों को देखा जा सकता है। क्षेत्र के खराब चापाकल व अन्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मुखिया द्वारा निरंतर प्रयास जारी है। किए गए कोशिश के तहत धरनादीरी ग्राम का वर्षों से खराब सोलर जलमीनर की मरम्मती कराई गई है।
परिणाम स्वरूप धरनादीरी वन ग्राम का वर्षों पूर्व से खराब सोलर जल मीनार की मरम्मती कार्य मुखिया की प्रयास से चालू किया गया। इसके बाद उक्त गांव के ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेय जल बहाल हो गया है। जिससे गांव के मुण्डा लाको तीडु एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल बना है।
![]()













Leave a Reply