Advertisement

वाहन जांच अभियान चलाकर डीटीओ ने 15 ट्रको से की ढाई लाख का जुर्माना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बालीडीह थाना क्षेत्र में 24 अक्टूबर की रात्रि डिटीओ द्वारा विधानसभा आम चुनाव को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। डिटीओ द्वारा 15 मालवाहक ट्रको से जुर्माना के तौर पर ढाई लाख वसूला गया।

जानकारी के अनुसार विधानसभा आम चुनाव को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालीडीह थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान 15 वाहनों से 2.5 लाख का जूर्माना वसूल किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) द्वारा विशेष जांच अभियान चलाकर मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न नियमों के उल्लंघन में कुल 15 वाहन से 2.5 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। इस अवसर पर डिटीओ के साथ जिला परिवहन विभाग कर्मी सहित स्थानीय थाना की पुलिस भी सक्रिय दिखी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *