Advertisement

पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाट्य शिक्षक की बहाली नाटक का मंचन

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के प्रेमचंद रंगशाला में तीन दिवसीय लोक नाट्य महोत्सव अपना महोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन 15 नवम्बर को नाट्य शिक्षक की बहाली का सफलतापूर्वक मंचन किया गया।

जानकारी के अनुसार रंगसृष्टि, पटना अपने वार्षिक नाट्य महोत्सव के अंतर्गत अपना महोत्सव का आयोजन कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उ‌द्देश्य बिहार की बोलियों, भाषाओं एवं लोक संस्कृति को आमजनों के जीवन में बनाए व बचाए रखना है। यह नाट्य महोत्सव कई लोक विद्याओं का रंग संगम है जो तीन दिवसीय लोक नाट्य महोत्सव के रूप में आज जनता के बीच में है।

अपना महोत्सव के दूसरे दिन तीन कार्यक्रमों को प्रेमचंद रंगशाला के वाड्य परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम नाट्य शिक्षक की बहाली नुक्कड नाटक की प्रस्तुति लोक पंच पटना के द्वारा किया गया। उक्त नाटक के लेखक/ निर्देशक प्रसिद्ध रंगकर्मी व् टीवी कलाकार मनीष महिवाल हैं।
इस नाटक में कलाकारों का दर्द सरकार को बताया गया।

नाटक के माध्यम से कहा गया कि और सब तो अच्छे कार्य हो रहे हैं तो कलाकारों को भी नाट्य शिक्षक के माध्यम से बहाल किया जा सके। उक्त नाटक के कलाकारो में रजनीश पांडेय, दीपा दीक्षित, अभिषेक राज, सोनल कुमारी, रोहित कुमार, राम प्रवेश, अरविंद कुमार, अयोध्या गोप एवं मनीष महीवाल ने अपने बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *