युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। धनबाद नगर निगम महापौर पद महिला अनारक्षित होने के बाद से ही चुनावी चर्चा जोरों पर है। इसी बीच पूर्व बियाडा अध्यक्ष सह समाजसेवी विजय झा ने भी पूरी तरह से कमर कस ली थी। इसमें सबसे अधिक सक्रियता उन्हीं की देखने को मिल रही थी।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद विजय झा पूरी तरह से निराश हो चुके थे और कार्यकताओं में भी उदासी थी, लेकिन इस बीच उम्मीदवार के रूप में डॉ शिवानी झा के नाम की चर्चा होने लगी। कार्यकताओं के जोर देने पर डॉ. शिवानी ने भी मेयर चुनाव को लेकर अपनी सहमति जताई। इसकी औपचारिक घोषणा अपने आवासीय कार्यलय में डॉ. शिवानी ने 18 नवंबर को प्रेस वार्ता के माध्यम से की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धनबाद नगर निगम में एक सच्चे, अच्छे और शिक्षित मेयर की जरूरत है। जनता की मांग पर वे चुनावी मैदान में धनबाद नगर निगम की दशा और दिशा बदलने आ रहीं हैं। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2010 के चुनाव के बाद पूरी तरह से राजनीति से दूरी बनाते हुए केवल सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहीं।
इस बीच उन्होंने काफी कुछ देखा, सीखा और अनुभव किया। कई अच्छे बुरे वक्त आएं।लेकिन, कभी सामाजिक कार्यों से पीछे नहीं मुड़ी। अब जब पुनः जनता चाहती हैं मेयर प्रत्याशी के रूप में डॉ शिवानी झा आगे आए, तो वह जनता के सम्मान में और उनकी आशाओं को पूरा करने के लिए इस चुनाव में आ रही हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभवतः इस बार डॉ शिवानी के जीत की संभावना प्रबल है।
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता के बी सहाय व संचालन बिनोद सिंह के द्वारा की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से उदय कुमार सिंह, गौतम मंडल, शंकर चौहान, नम्रता सिंह, अनुज कुमार सिन्हा, विनय पासवान, आशुतोष पांडेय, विनय वर्मा, विनय सिंह, देवेंद्र सिन्हा, पप्पू केसरी, सुदाम गिरी, विट्ठल सिंह, राजेश सिंह, विनोद चौहान, शंकर चौहान, रंजन सिंह, मंगल चौहान, अरविंद सिन्हा, प्रदीप पांडेय, आदि।
रंजन मिश्रा, ऐनुल हक, परवेज आलम, बलराम हरिजन, अनंत श्रीकृष्ण, नेहा प्रियदर्शनी, भरत सिन्हा, दीपक झा, मनोज साव, ज्ञान रंजन सिंह, राहुल सिंह, विवेक सिंह, पिंटू बनर्जी, गुड्डू, चितरंजन कुमार सिंह, आयुष, अमन कुमार, कुणाल नीलू, सौरभ सहित सैकड़ो समर्थक उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply