Advertisement

यूथ नेशनल सॉफ्ट बॉल क्रिकेट के सफल आयोजन के लिए डॉ राजेश शुभांगी सम्मानित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भारतीय सॉफ्ट बॉल क्रिकेट फेडरेशन के तत्वावधान में द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में किया गया।

बिहार राज्य सॉफ्ट बॉल क्रिकेट संघ और वैशाली जिला सॉफ्ट बॉल क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए वैशाली जिला सॉफ्ट बॉल क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष एवं खेल प्रशिक्षक डॉ राजेश शुभांगी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के गन्ना एवं उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने डॉ शुभांगी को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। मौके पर दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *