Advertisement

बेरमो मे दर्जनों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन, महिला मोर्चा मजबूत

महिला सशक्तिकरण को लेकर मोर्चा कर रही है सराहनीय कार्य-गिरिजा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष गिरिजा देवी के नेतृत्व मे 15 दिसंबर को जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के शारदा कॉलोनी मे दर्जनों महिला शक्ति भाजपा से जुड़ गयी। इन्हे जोड़ने में मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने विशेष योगदान दिया।

इस अवसर पर मोर्चा जिलाध्यक्ष ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से महिला मोर्चा और ज्यादा मजबूत होगा और जिले में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जिले में महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला मोर्चा मजबूती से सराहनीय कार्य कर रही है।

उन्होंने सभी को कहा कि हमें केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को घर-घर लेकर जाना है। इसके लिए हमें अपने-अपने क्षेत्र में इसके लिए पूरी मेहनत से कार्य करना है। उन्होंने सभी महिलाओं का भाजपा में शमिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए साधुवाद दी।

उन्होंने कहा कि हमें मोदी सरकार की जनकल्याणकारी और जनहित योजनाओं को मंडल के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे उसे लेकर अपने दृढ़ निश्चय के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा है।

इस अवसर पर भाजपा में शामिल होने वालों मे गुड़िया देवी, सोनी कुमारी, रजनी देवी, अनीता देवी, हुमन देवी, पिंकी कुमारी, सीमा देवी, बिंदिया देवी आदि के अलावे मौके पर वीणा देवी, भोला भारती, कृष्णा रजवार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *