जंगली हाथियों ने कब्रिस्तान तथा निजी फैक्ट्री की बाउंड्री तोड़ी, खेतो में लगे फसलों को किया बर्बाद
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बीते दिनों जंगली हाथियों के समूह ने बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र में जगह जगह जमकर उत्पात मचाया। इसी क्रम में हाथियों के समूह ने कथारा असनापानी मार्ग से सटे कब्रिस्तान का चाहरदिवारी, आदि।
एक निजी फैक्ट्री का बाउंड्री वाल सहित दर्जन भर किसानों के फसल को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। जिसके कारण किसान बेहाल हैं। किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

बताया जाता है कि 25 से 30 जंगली हाथियों का समूह बीते दिनों कथारा बस्ती से जारंगडीह जाने के क्रम में असनापानी तथा गायत्री कॉलोनी के बीच स्थित कब्रिस्तान की चहारदीवारी को तहस-नहस कर दिया।
हाथियों के समूह ने इस क्रम में स्थानीय बोड़िया बस्ती निवासी सगीना महतो के फैक्ट्री के बाउंड्री को तोड़कर वहां लगे दर्जनों केले के वृक्ष को केला सहित धराशायी कर रौद डाला तथा फैक्ट्री परिसर में लगे सब्जी की खेती व धान खेत को मटियामेट कर दिया।

जाते-जाते हाथियों का समूह स्थानीय बोड़िया उत्तरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्या सोनामती देवी, रहिवासी घनश्याम महतो, जगदीश महतो घोष, गुरु चरण महतो, कृष्णा महतो, लल्लू महतो, मनोज महतो, सुंदर लाल महतो, भुनेश्वर यादव, बसंत महतो के धान खेतों को भी नहीं बख्शा और धान खेत को रौंद दिया।
इस संबंध में ग्रामीण कृष्णा महतो ने बताया कि उनके आधा बीघा जमीन जिसमें 50 क्विंटल धान उपज होता था, हाथियों के कहर के कारण पूरी तरह बर्बाद हो गया। जबकि सगीना महतो ने बताया कि उसके फैक्ट्री में लगे 20 कांदी केला तथा धान खेत को हाथियों के समूह ने पूरी तरह चट कर दिया। साथ ही सब्जी की खेती को भी नुकसान पहुंचाया।

बोड़िया बस्ती निवासी घनश्याम महतो ने बताया कि हाथियों के उत्पात के कारण वह पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। ग्रामीणों ने झारखंड सरकार से बर्बाद हुए फसल के मुआवजे की मांग की है।
मौके पर उपरोक्त के अलावा नीलम देवी, रेखा देवी, सावित्री देवी, ललिया देवी, ललिता देवी, जसवा देवी, चंद्रकांता देवी, कर्मी देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, सविता देवी आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply