Advertisement

अंगवाली उत्तरी में जरूरतमंदो के बीच सौ कंबल का वितरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त एवं पेटरवार प्रखंड कार्यालय द्वारा उपलब्ध एक सौ कंबल का वितरण 15 दिसंबर को जरूरतमंदो के बीच किया गया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया व पंचायत प्रतिनिधियों के हाथो जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया।

बता दें कि, बढ़ते ठंड व कड़ाके की शीतलहरी को देखते हुए कंबल पाकर वृद्ध व असहाय रहिवासियों ने खुशी व्यक्त किया है। मौके पर उक्त पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, पंचायत समिति सदस्य बरूण कुमार ठाकुर, वार्ड सदस्य भोलाराज, ललित रजवार, शिवकुमार चटर्जी, गौतम पाल, अजीत रविदास,आलेनावी अंसारी आदि वितरण व्यवस्था में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *