Advertisement

जरूरतमंद एवं असहाय के बीच 200 कंबल का वितरण

मानव सेवा से बड़ा कोई भी कार्य नहीं है-लिपी मुण्डा

ग्रामीणों की खुशहाली एवं अमन चैन के लिए सेल प्रबंधन सदैव तत्पर-कमलेश राय

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल किरीबुरू खदान प्रबंधन द्वारा सामुदायिक निगमित दायित्व योजना के तहत जरूरतमंद के बीच 21 दिसंबर को 200 कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर उक्त पंचायत के मुखिया तथा मुख्य महाप्रबंधक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार किरीबुरू खदान प्रबंधन द्वारा सीएसआर योजना के तहत करमपदा, नवागांव और भनगांव के जरूरतमंद रहिवासियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर सेल किरीबुरू मुख्य महाप्रबंधक (खान) कमलेश राय, महाप्रबंधक नवीन सोनकुशरे, सीएसआर वरीय पदाधिकारी रमेश सिन्हा, एजीएम सीएसआर बी बासा, मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत की मुखिया लिपी मुण्डा, डॉ राजेश, किरीबुरु अधिशासी महिला समिति अध्यक्षा सुनीता राय व अन्य कई उपस्थित थे।

कंबल वितरण आर्चरी मैदान में में किया गया। सेल संबद्ध महिला समिति द्वारा गरीब बच्चों को स्वेटर का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में सेल प्रबंधन ने दूरस्थ उपरोक्त तीनों गांव के ग्रामीणों को कम्पनी बस द्वारा उनके घर वापस छोड़ दिया गया।

इस अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किरीबुरू मुख्य महाप्रबंधक (खान) कमलेश राय ने कहा कि ग्रामीणों की खुशहाली एवं अमन चैन को बनाए रखने के लिए सेल प्रबंधन सदैव तत्पर है। इसी उद्देश्य के तहत ग्रामीणों को ठंड से बचाव हेतु कंबल दिया जा रहा है।

मुखिया लिपी मुण्डा ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई भी कार्य नहीं है। प्रबंधन का यह कार्य सराहनीय है। किरीबुरू पंचायत सैदव क्षेत्र के ग्रामीणों को जोड़ कर रखने के लिए प्रयासरत है।

अधिशासी महिला समिति अध्यक्षा सुनीता राय ने कहा कि ग्रामीणों के विकास और उत्थान के लिए पंचायत सदस्यों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।ग्रामीणों की संपन्नता एवं उनकी रक्षा के ध्येय से उनके बीच कंबल वितरित किया गया है। इस अवसर पर वृद्ध महिला – पुरुष एवं ग्रामीणों को कंबल मिलने से उनके चेहरे पर हर्ष देखी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *