Advertisement

सिरय पंचायत भवन में जरूरतमंदो के बीच 150 कंबल का वितरण

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ प्रखंड के हद में सिरय पंचायत भवन में 24 नवंबर को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के गांवों में राज्य की हेमंत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत ब्लॉक स्तरीय पर उपलब्ध कराए गए कंबल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण पंचायत के मुखिया हेमंती देवी, पंचायत समिति सदस्य अंजली देवी, सांसद प्रतिनिधि पूर्वी सुशील कुमार मंडल, उपमुखिया द्वारका प्रजापति एवं सभी वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से ग्रामीणों के बीच किया गया।

क्षेत्र के गरीब, निर्धन, दिव्यांग, वृद्ध, असहाय, जरूरतमंद लगभग ऐसे 150 ग्रामीणों को यहां कंबल दिया गया। इस अवसर पर मुखिया एवं सांसद प्रतिनिधि मंडल ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि अगले कुछ दिनों से काफी तेजी से ठंड बढ़ रही है। ठंड प्रति दिन बढ़ती जा रही है, ऐसे में इस कपकपाहट ठंड में स्थानीय रहिवासियों को ठंड से बचे रहने के लिए कंबल, शॉल व अलाव की काफी जरूरत है।

इसे लेकर झारखंड सरकार (Jharkhand Government) द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कंबल दिया जा रहा है। कंबल प्राप्त करने पर जरूरतमंद रहिवासियों में हर्ष देखा गया। ग्रामीणों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

मौके पर स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य के अलावा वार्ड सदस्य सुकरी देवी, जयंती देवी, उमा देवी, विनय कुमार, दशरथ महतो, उप मुखिया द्वारिका प्रजापति, इंद्र देव महतो, बालदेव राज मेहता इत्यादि दर्जनों की संख्या में गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *