Advertisement

स्वागत समिति के अध्यक्ष बने दिनकर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आगामी 18 एवं 19 जून को माकपा द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाना है। इसे लेकर 11 मई को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित एनसीओईए क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक मेंं स्वागत समिति का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष श्यामबिहारी सिंह दिनकर को बनाया गया। वहीं वही सर्वसम्मति से स्वागत समिति का सचिव मनोज पासवान और कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार चुने गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माकपा (सीपीएम) बेरमो लोकल कमिटी की बैठक 11 अप्रैल को सीटू कार्यालय जारंगडीह में हुई। अध्यक्षता श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने की। बैठक जिला सचिव सह राज्य कमिटी सदस्य भागीरथ शर्मा के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया।

बैठक में तीन जिला क्रमशः बोकारो, रामगढ और हजारीबाग के जिला स्तरीय तथा जन संगठनो में कार्यरत कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर जो 18-19 जून को होगा के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया।

स्वागत समिति में श्याम बिहारी सिंह अध्यक्ष, सुमित्रा देवी, कमलेश गुप्ता तथा कन्हाई शर्मा उपाध्यक्ष, मनोज पासवान सचिव, अख्तर खान, रेणु दास तथा पंकज कुमार महतो सह सचिव, कुणाल कुमार कोषाध्यक्ष, भोला रजक सह कोषाध्यक्ष के अलावा लोकल कमिटी के सभी सदस्य को चुना गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए माकपा बोकारो जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने कहा कि आज की केंद्र सरकार सांप्रदायिक शक्तियों और कारपोरेट की गठजोड़ की सरकार है। वर्तमान केंद्र सरकार ने पुरे जन मानस को संकट में डाल दिया है। देश की परिसंपत्तियां कारपोरेट के हवाले की जा रही है। बेरोजगारी और महंगाई बेलगाम हो चुकी है।

शिक्षा को अवैज्ञानिक बनाया जा रहा है। समाज में अंधविश्वास फैलाया जा रहा है। सांप्रदायिक शक्तियां तांडव कर रही है। भाजपा शासित राज्यों में कानून का राज प्रायः खत्म जैसा है। उन्होंने कहा कि मोदी राज में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।

वैसी स्थिति में कार्यकर्ताओं को शिक्षित प्रशिक्षित करना जरूरी है। कॉमरेड शर्मा ने कहा कि आम तौर पर माकपा का शिक्षण प्रशिक्षण चलता रहता है, परंतु इस बार शिक्षक तैयार करने हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर श्यामबिहारी सिंह दिनकर, मनोज पासवान, विजय भोई, कमलेश गुप्ता, कन्हाई शर्मा, कुनाल कुमार, भोला रजक सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *