Advertisement

ढोरी टीम ने मिर्जापुर को दस विकेट से हराया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बीते दिनों खेले गए मैच में ढोरी की टीम ने मिर्जापुर की टीम को एकतरफा मुकाबले में दस विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच ढोरी के खिलाड़ी मुन्ना रहे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मिर्जापुर की टीम ने प्रदीप के 18 बॉल में 34 रन, मनीष के 11 बॉल में 28 रन तथा मुकेश के 12 गेंदों में 21 रनों के बदौलत निर्धारित 14 ओवर में 130 रन बनाए। ढोरी की ओर से देवराज ने हैट्रिक विकेट लिया।

जवाबी पारी खेलते हुए मुन्ना के धुआधार 17 गेंदों में 68 रन और शम्भू के ताबड़तोड़ 30 गेंदों में 58 रनो की बदौलत बिना कोई विकेट गवाएं 10 विकेट से मैच जीत लिया। ढोरी के मुन्ना को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

आयोजित मैच में अम्पायर की भूमिका दीपक यादव और राज आर्यन, कमेंटेटर की भूमिका सत्यम कटरियार तथा स्कोरर की भूमिका पियुष कटरियार और शिवम कटरियार ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *