प्रहरी संवाददाता/उजियारपुर(समस्तीपुर)। जनता दल युनाइटेड (Janta dal united) के वरिष्ठ नेता एवं जिला परिषद की अध्यक्ष प्रेमलता (Director Premlata) के पति धर्मेन्द्र साह को प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मालाकार ने जद यू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धर्मेन्द्र साह के नियुक्ति से पार्टी और मजबूत होगा। इन्होंने पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करते रहें हैं।
इधर धर्मेन्द्र के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। ज़िला के लोगों एवं शुभचिंतकों द्वारा बधाईयों का तांता लग गया है। बधाई देने वालों में जद यू की जिलाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, दुर्गेश राय, तक़ी अख्तर, बनारसी ठाकुर, नगर परिषद के उपसभापति शारिक रहमान लवली, कन्हैया झा, सुमन कुमार, पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, सुरेश झा, ज़िला पार्षद संजय सिंह, मो. नूरुद्दीन, संजय त्रिवेदी, अन्नू प्रधान, विकास रंजन, हरेराम सहनी, राजकेश्वर पासवान, इंद्रा देवी, स्वेता यादव, रंजन पासवान आदि शामिल हैं।
![]()












Leave a Reply