Advertisement

आगामी 16 एवं 17 नवंबर को धनबाद जिला वुशु प्रतियोगिता का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला वुशु संघ की एक बैठक 20 अक्टूबर को जिला के हद में जिला कार्यालय डिगवाडीह में आयोजित किया गया। अध्यक्षता संघ के धनबाद जिला महासचिव दिनेश यादव ने की।

उक्त जानकारी देते हुए संघ के जिला संयुक्त सचिव राहुल आनंद ने देते हुए बताया कि बैठक में जिला के सभी सदस्य मौजूद थे। सबों ने अपना विचार रखा एवं सर्वसम्मति से आगामी 16 एवं 17 नवंबर को जिला प्रतियोगिता कराने की सहमति व्यक्त की। उन्होंने बताया कि जिला प्रतियोगिता के बाद जिला कैंप का आयोजन किया जाएगा, इसके माध्यम से जिला के चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

बैठक में उपरोक्त के अलावा वुशू संघ के धनबाद जिला उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, ब्रह्मदेव यादव, संतोष सिंह, कौशल सिंह, अजय चौबे, जिला महासचिव दिनेश यादव, संयुक्त सचिव राहुल आनंद, अजय सिंह, राष्ट्रीय निर्णायक पलविंदर सिंह, जिला सदस्य प्रभास पांडेय, अर्जुन राम, पिंटू कुमार, पुष्पा कुमारी, कौशल कुमार, रोहित मोदी, विकास यादव, सोनू सिंह, प्रियंका यादव, बेबी कुमारी, मोनू कुमार, डॉ एम.के. ठाकुर, गोगा पांडेय आदि पदाधिकारी एवं प्रशिक्षकगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *