Advertisement

शिक्षकों के बिना देश का विकास संभव नहीं-गंगा प्रसाद

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी द्वारा 10 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सिंह लाइब्रेरी रोड स्थित बीआईए हॉल पटना में आयोजित किया गया।

इस मौक़े पर विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षक की भूमिका निभाने एवं राष्ट्र निर्माण में सहयोग हेतु 91 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, श्याम रजक (पूर्व मंत्री , बिहार सरकार), सीता साहू (महापौर ,पटना), रेशमी चन्द्रवंशी (उप महापौर , पटना), प्रो. राम बली सिंह (सदस्य, बिहार विधान परिषद), रास बिहारी सिंह (कुलपति), मृत्युंजय कुमार (प्रदेश प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल), ध्रुब कुमार (पत्रकार) सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

मौक़े पर डॉ शंकर प्रसाद, राजेश कुमार सहनी, अजय प्रकाश, एडवर्ड एल्फ़ोंस, अश्फ़ाक़ इक़बाल, सुभाष बल्लभ, मुकेश राज, अमरेन्द्र कुमार ठाकुर, गोपाल शरण साह, डॉ प्रेम कुमार, पंकज कुमार सिन्हा, राजेश कुमार पांडेय, संजय कुमार अलेबला, डॉ सर्वदेव प्रसाद गुप्ता, मोहित कुमार, परितोष कुमार, प्रियंका रॉय, तरुण रॉय, शुभंगिणी गुप्ता सहित कुल 91 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश राज तथा धन्यवाद ज्ञापन राजेश बल्लभ उर्फ़ मुन्ना यादव द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष रवि प्रीत, सचिव पिंकु मेहता, अमित आनंद, कवि सेनी, सचिन शर्मा, अनंत अरोड़ा, राज कुमार राजन, कृष्ण कुमार यादव सहित कई सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थित रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *