Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा का दुर्गापुर पंचायत में शुभारम्भ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में 15 दिसंबर को कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कसमार प्रखंड के हद में दुर्गापुर पंचायत के डुंडाड़ीह टोला बजरंगबली मंदिर प्रांगण में किया गया।

भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कसमार के प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उप मुखिया पंचानन महतो, वार्ड सदस्य विनीता देवी, पबीता देवी, सोनी देवी, जेएसएलपीएस की कविता कुमारी, दयावती देवी, सुशीला देवी, प्रमिला देवी, बसंती देवी, सामाजिक कार्यकर्ता मानिक महतो, जयराम महतो, लक्ष्मीकांत महतो, स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य कर्मी एवं कृषि विज्ञान केंद्र से डॉक्टर रश्मि कांडुलना उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *