Advertisement

सर्व धर्म प्रार्थना कार्यक्रम में शामिल हुए उपायुक्त, विधायक व अन्य

कोरोना से दिवंगत लोगों को दी श्रद्धांजलि व संक्रमण से जूझ रहे पीड़ितों के स्वास्थ्य के लिए किया प्रार्थना
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। कोरोना से दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने एवं संक्रमण से जूझ रहे पीड़ितों के स्वास्थ्य होने की प्रार्थना के लिए 14 जून को सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल परिसर बोकारो में किया गया। कार्यक्रम में बोकारो विधायक बिरंची नारायण, उपायुक्त राजेश सिंह अनुमंडल डल पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता सादात अनवर, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एन पी सिंह, जिला नजारत उप समाहर्ता विवेक कुमार सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारी और कर्मी शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रख कोरोना से दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कोरोना से जूझ रहे लोगों के स्वास्थ्य होने को लेकर ईश्वर से प्रार्थना किया।
इस अवसर पर विधायक बिरंची नारायण, उपायुक्त राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने सदर अस्पताल परिसर में नीम एवं पीपल का वृक्ष लगाकर पौधरोपण किया। दूसरी ओर, समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, शिक्षा विभाग एवं सभी प्रखंड व अंचल सहित अन्य सभी कार्यालयों में भी सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जहां अधिकारियों व कर्मियों ने भी दो मिनट का मौन रख कोरोना से दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *