प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला का उद्घाटन आगामी 13 नवम्बर को होगा। लगातार 32 दिनों तक चलनेवाले इस मेले का उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि राज्य के दूसरे वरिष्ठ उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, उद्योग-सह-पर्यटन विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा, मंत्री विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सह-प्रभारी मंत्री सारण सुमित कुमार सिंह, सारण के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी, महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल उपस्थित रहेंगे।
जानकारी के अनुसार सोनपुर के राजद विधायक डॉ रामानुज के अलावा श्रीकांत यादव, सदस्य बिहार विधान सभा, सत्येन्द्र यादव सदस्य, बिहार विधान सभा, जनक सिंह सदस्य बिहार विधान सभा, जितेन्द्र कुमार राय सदस्य बिहार विधान सभा, केदार नाथ सिंह सदस्य बिहार विधान सभा, डॉ सी०एन० गुप्ता सदस्य बिहार विधान सभा, सुरेन्द्र राम सदस्य बिहार विधान सभा, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सदस्य बिहार विधान सभा, छोटेलाल राय सदस्य बिहार विधान सभा, डॉ विरेन्द्र नारायण यादव सदस्य बिहार विधान परिषद्, ई. सच्चिदानन्द राय सदस्य बिहार विधान परिषद् , अफाक अहमद सदस्य बिहार विधान परिषद् को भी उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया है।
![]()













Leave a Reply