Advertisement

जन वितरण प्रणाली मृत विक्रेताओं के आश्रितों को अनुकंपा पर मिली अनुज्ञप्ति

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की 16 सितंबर को कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गयी। संपन्न बैठक में सारण जिले के मृत जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के 14 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर जनवितरण प्रणाली की नई अनुज्ञप्ति प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार जिला आपूर्ति शाखा से संबंधित मृत जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नई अनुज्ञप्ति प्रदान करने हेतु जिलास्तरीय अनुकम्पा समिति की इस बैठक में कुल 41 प्रस्तावित मामलों पर विचार किया गया।

इनमें सदर अनुमंडल के कुल 7, मढ़ौरा अनुमंडल के कुल 4 तथा सोनपुर अनुमंडल के कुल 3 अर्थात पूरे जिले में कुल 14 आश्रितों को नई अनुज्ञप्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

शेष मामलों में वांछित प्रतिवेदन प्राप्त कर अगली बैठक में उपस्थापित करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया, ताकि अंतिम रूप से निर्णय लेकर संबंधितों को भी नई अनुज्ञप्ति प्रदान करने की कार्रवाई की जा सके। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सारण, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सोनपुर एवं मढ़ौरा के साथ प्रभारी स्थापना उपसमाहर्ता उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *