Advertisement

सिटीजन फोरम से रांची के 53 वार्ड के 10 हजार से अधिक सदस्य जुड़े-दीपेश निराला

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सिटीजन फोरम रांची के पदाधिकारियों की एक बैठक फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में 18 दिसंबर को अपर बाजार के लालजी हिरजी रोड़ स्थित मानसरोवर बिल्डिंग में आयोजित किया गया।

बैठक में विगत कई वर्षों से लंबित नगर निकाय चुनाव को यथाशीघ्र करवाने की पहल करने पर चर्चा की गयी। साथ हीं पूर्व में 53 वार्ड अंतर्गत गठित वार्ड समिति को 31 सदस्यीय वार्ड समिति के रूप में विस्तारित करने को लेकर निर्णय लिया गया।

बैठक में फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला द्वारा कहा गया कि जनवरी 2025 में रांची के सभी 53 वार्ड के वार्ड संयोजकों और सह-संयोजकों के साथ एक बैठक आहूत कर इस कार्य को कराना उनकी पहली प्रार्थमिकता है।

सचिव रेणुका तिवारी ने सभी पदाधिकारी को सूचित किया कि फोरम के साथ अब तक कुल 53 वार्ड से 10 हजार से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं, जिस पर उपस्थित पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। उक्त बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, सह-सचिव विवेक कुमार, सुशील कुमार शर्मा, हरीश नागपाल आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *