Advertisement

जेबीकेएसएस की बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाने का निर्णय

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत क़े पिपरा टोला में 17 दिसंबर को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

आयोजित बैठक में संगठन में अधिक से अधिक रहिवासियों को जोड़ने के साथ ही सर्वसम्मति से आगामी 27 दिसंबर को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो का जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अंगवाली स्थित विवाह मंडप को चयनित किया गया।

मौके पर खतियानी समर्थक परमेश्वर महतो, रितेश कुमार, बिक्रम कुमार नायक, युगल रजवार, पवन रजवार, जीतू रजवार, प्रदीप कपरदार, दामोदर कपरदार, टिंकू गोस्वामी, मनोज रजवार, ललित रजवार, रामबिलास रजवार, बहादुर महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *